किश्तवाड़। पुलिस ने शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर द्राबशाला में तीन लोगों को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों एक वाहन से जम्मू से किश्तवाड़ आ रहे थे। शक पर तीनों से पूछताछ की गई। तलाशी में 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनकी पहचान उमर अहमद निवासी इंदिरा नगर, मोहमद इरफान निवासी इंदिरा नगर, अरसलान अहमद बागवान निवासी हुल्लर किश्तवाड़ बताई गई है।