किश्तवाड़। खराब मौसम के चलते जिला किश्तवाड़ के सभी स्कूल बंद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी जावेद अहमद किचलू ने सोशल मीडिया के जररे सभी स्कूलों के अधिकारियों को इस संबध में सूचित किया था कि सोमवार को कक्षाएं नहीं लगेंगी। इसके चलते कई स्कूल बंद ही रहे जो खुले तो मात्र स्टाफ ही उपस्थित रहा।
हालांकि जिले में सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर के बाद बादल छाए और शाम आते आते फिर से बारिश शुरू हो गई।