किश्तवाड़। जिले में शनिवार को पूरा दिन तेज हवाएं चलती रहीं। निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रही। सिंथन टाॅप पर ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया।