किश्तवाड़। जिले में गौरी की तृतीया का पावन पर्व बुधवार को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर माता गौरी की विधिवत पूजा की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए और अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। गौरी की तृतीया के अवसर पर जिले भर में शांति, सौहार्द और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।