किश्तवाड़। दच्छन के डंगडीरू और पिंजराड़ी के बीच सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिंजराड़ी से डंगडीरू की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल मजीद (24) निवासी सरांवा ठाकराई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को खाई से निकालकर जिला अस्पताल किश्तवाड़ लाया गया जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा दच्छन क्षेत्र के डंगडीरू और पिंजराड़ी के बीच उस समय हुआ जब वाहन पिंजराड़ी से डंगडीरू की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।