फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी के दरबार में मनाई गई दीपावली, मां को अर्पित किया छप्पन भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र भवन में दीपावली का पर्व धार्मिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मां भगवती के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अटका आरती में मां वैष्णो देवी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। करीब चार क्विंटल मोतीचूर के लड्डू भी तैयार किए गए, जिन्हें माता के चरणों में भोग के रूप में अर्पित किया गया। पूरे विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भवन परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। मां के दरबार को दीपावली पर विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें