कटड़ा। रियासी पुलिस ने जेएंडके पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत एक आदतन अपराधी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान शिवाजी सिंह निवासी रायपुर दोमाना जम्मू (वर्तमान निवासी कटड़ा) के रूप में हुई है। उसे उधमपुर की जिला जेल में रखा गया है। पुलिस की जांच और खुफिया जानकारी से पता चला कि वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। इससे इलाके में शांति और व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो रहा था।