फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पारंपरिक मार्ग खुला रखा जाए -कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने खराब मौसम के दौरान बार-बार श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को पूरी तरह स्थगित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कहा कि सुबह हल्की बारिश या बादल छाए रहने की स्थिति में पूरे दिन के लिए यात्रा बंद करना उचित नहीं है। जैसे ही मौसम सामान्य हो यात्रा तुरंत बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि पुराने यात्रा मार्ग (अर्धकुंवारी-हेमकुंट-हाथी माथा मार्ग) को खुला रखा जाए। यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। उनके अनुसार नए मार्ग पर बार-बार भूस्खलन की घटनाओं के कारण श्रद्धालुओं को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें