कटड़ा। पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा और चोरी हुए कई मोबाइल फोन व नकदी बरामद की।
पिछले दिनों कटड़ा के चरण पादुका इलाके से दो मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायत कटड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए इन छह संदिग्धों को पकड़ा। इनकी पहचान अवनीत सिंह, करण सिंह, जसविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, मंगल सिंह, अमनदीप सिंह सभी निवासी अमृतसर के रूप में हुए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर एक होटल से लगभग 3 लाख कीमत के 13 मोबाइल फोन और 3,160 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की कई और घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। बरामद सामान के असली मालिकों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। संवाद