कटड़ा। धर्मनगरी में पुलिस ने रविवार को बस स्टैंड व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए कार्रवाई की। बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से खड़ी बसों को हटाया। थाना प्रभारी रंजीत सिंह राव ने बस ऑपरेटरों और एजेंटों को हिदायत दी कि किसी भी रूट या स्टेशन की केवल दो बसें ही एक समय में बस स्टैंड पर खड़ी रह सकती हैं। जैसे ही बसें यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। उसके बाद ही उसी रूट की दूसरी दो बसों को स्टैंड में प्रवेश करने की अनुमति होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बस स्टैंड में जरूरत से ज्यादा बसें खड़ी की जा रही हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।