कटड़ा। मोटर वाहन विभाग रियासी की टीम ने शनिवार तड़के कटड़ा के नोमाई क्षेत्र में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इसमें टीम ने 600 से अधिक वाहनों की जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन करने पर 50 वाहनों के ई-चालान किए गए। इनके चालकों से 2.10 लाख रुपये की राशि वसूली गई है। 16 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें नाै टेंपो, एक बस, एक टैंकर, एक टैक्सी, एक लोड कैरियर तथा तीन अन्य वैन एवं ऑटो शामिल हैं। 10 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए अनुशंसित किए गए। अभियान का नेतृत्व एमवीडी निरीक्षक तुषार अंथाल ने किया। एसआई नीरज कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारियों और जवानों ने वाहनों की सघन जांच की।