फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शाम पांच बजे तक 16 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो के दर्शन के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित माता वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा और तेज धूप रही। दोपहर बाद हलके बादल छाए। हेलिकाॅप्टर, बैटरी कार व रोपवे केबल कार सेवाएं दिन भर सुचारु रहीं। सोमवार शाम पांच बजे तक करीब 16,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बीते रविवार 27 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के चरणों में हाजिरी लगाई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शाम तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी सेवाएं दिनभर सुचारु रूप से संचालित होती रहीं। इससे बुजुर्ग, बच्चे एवं असहाय श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें