कटड़ा। रियासी पुलिस ने श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कार्ड के बिना काम करने वाले पांच घोड़ा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई शनिवार को एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के निर्देश पर की गई। पुलिस थाना कटरा में लाल चंद निवासी पंजार, प्यार चंद निवासी लड्डा, जगतार सिंह निवासी परख, मांगो राम निवासी हंदर और मुश्ताक मोहम्मद निवासी लाढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रंजीत सिंह राव ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।