फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महाराष्ट्र के मनीष ने जीता कुन दूरुडेया का दंगल

विज्ञापन
दंगल की शुरूआत करवाते आयोजक। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। कुन दूरुडेया क्षेत्र में सोमवार को तीसरा वार्षिक दंगल करवाया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 140 पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य मुकाबला महाराष्ट्र के मनीष राठौड़ और रोहित के बीच हुआ। इसकी इनामी राशि दो लाख रुपये रखी गई। मनीष राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित को पराजित कर दंगल का खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान के लिए 1.80 लाख रुपये की कुश्ती रामधन खन्ना और नरेंद्र के बीच हुई। इसमें नरेंद्र ने जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए 80 हजार रुपये की कुश्ती बीनिया अमीन और प्रवीण चल (हरियाणा) के बीच हुई। इसमें प्रवीण ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि तहसीलदार कटड़ा जतिंद्र सिंह के साथ एसएचओ कटड़ा रणजीत सिंह राव भी माैजूद रहे। दंगल कमेटी के सदस्य पप्पू लखड़ी, नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच करनैल सिंह, सरपंच मंगल सिंह, बोधराज, रमेश पुरोहित, अमित शर्मा, संदीप शर्मा आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे। दंगल शुरू होने से पहले पूर्व सरपंच मंगल सिंह ने भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें