फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में बैचलर ऑफ डिजाइन के अध्ययन बोर्ड की दूसरी बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में बैचलर ऑफ डिजाइन बी डिजाइन कार्यक्रम के अध्ययन बोर्ड बीओएस की दूसरी बैठक ऑनलाइन हुई। एसएमवीडीयू ने 2024 में बैचलर ऑफ डिजाइन कार्यक्रम शुरू किया था। वर्तमान में यह क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय है जो पूर्ण रूप से स्नातक डिजाइन कार्यक्रम प्रदान करता है। बैठक में बी डिजाइन के समन्वयक प्रो. अंकुश आनंद, प्रो. डॉ. मीर इरफान उल हक और सहायक प्रोफेसर अभिनव बेहाल उपस्थित थे। विशिष्ट सदस्यों में प्रो. एलके दास (पूर्व विभागाध्यक्ष, डिजाइन विभाग, आईआईटी दिल्ली), प्रो. किशोर मुंशी (पूर्व प्रोफेसर, स्कूल ऑफ डिजाइन, आईआईटी मुंबई), प्रो. रंगनाथन एम. सिंगारी (डिजिटल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली) और प्रणव कुमार (व्हर्लपूल इंडस्ट्रीज, गुड़गांव) के उद्योग विशेषज्ञ शामिल थे। समन्वयक प्रो. आनंद ने बोर्ड सदस्यों को एसएमवीडीयू में बी डिजाइन कार्यक्रम के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों और पहलों के बारे में जानकारी दी। बोर्ड ने डिजाइन शिक्षा के उभरते क्षेत्रों में शैक्षणिक गहराई, समकालीन प्रासंगिकता और उद्योग के साथ तालमेल को बढ़ाने के लिए सभी सेमेस्टरों में पाठ्यक्रम संरचना और सिलेबस की समीक्षा की। वीसी प्रो. प्रगति कुमार ने बी. डिजाइन कार्यक्रम के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बोर्ड सदस्यों और संकाय के सक्रिय प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन सभी सदस्यों को उनके बहुमूल्य विचारों और योगदान के लिए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें