फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा के स्कूल में बाल विवाह के खिलाफ जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। चाइल्ड हेल्पलाइन रियासी व जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने सोमवार को न्यू शिशु विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा में जागरूकता कार्यक्रम करवाया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें लगभग 70 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा नशे से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान के प्रति जागरूकता फैलाना था। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि बाल विवाह न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि उनके भविष्य पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भूमिका और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें