कटड़ा। जिला पुलिस ने बाणगंगा में स्नान घाट-1 के पास अवैध घोड़ा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एजाज अहमद निवासी मुलास शाजरू तहसील माहौर, जिला रियासी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह वैध पंजीकृत सेवा/घोड़ा कार्ड नहीं दिखा पाया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कटड़ा में एफआईआर दर्ज कर ली है।