फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे हैं। दिन के साथ रात में भी प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य मिल रहा है। बीते मंगलवार देर रात्रि 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और बुधवार सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी प्राचीन गुफा में प्रवेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मकर संक्रांति पर विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वर्ण जड़ित पवित्र व प्राचीन गुफा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले हैं। अधिक भीड़ होने पर पवित्र गुफा को सीमित समय के लिए ही खोला जा रहा है। 20 जनवरी को 18,200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेका। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब 15,200 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा, रोपवे केवल कार सेवा नियमित मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें