फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: युवा राजपूत सभा कटड़ा को मिला नया नेतृत्व, अर्जुन सिंह बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को युवा राजपूत सभा कटड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को नया नेतृत्व मिला। सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को युवा राजपूत सभा कटड़ा का प्रधान घोषित किया गया। चेयरमैन रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान संजीव सिंह रिंकू तथा प्रधान दिलाबर सिंह मन्हास ने कटड़ा पहुंचकर औपचारिक रूप से इस घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई जिसमें संगठन के उद्देश्यों और समाज हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान चेयरमैन रघुवीर सिंह ने अर्जुन सिंह के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि युवा राजपूत सभा को ऐसे ऊर्जावान और जिम्मेदार नेतृत्व की आवश्यकता थी जो युवाओं को एकजुट कर समाज की दिशा और दशा को बेहतर बनाने का कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रधान संजीव सिंह रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि युवा राजपूत सभा हमेशा से युवाओं की आवाज उठाने और समाज के हितों की रक्षा करने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रधान के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने अर्जुन सिंह को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और संगठन की गरिमा को और ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें