कटड़ा। रियासी पुलिस ने कटड़ा स्टेशन में दर्ज हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस ने जम्मू जिले के शोवा घरोटा इलाके से इन्हें पकड़ा। इनकी पहचान लियाकत अली, रमजान मोहम्मद, यूनिस अली सभी निवासी कोटली बजालियां, नोमैन, कटड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी लियाकत अली के खलासे पर हथियार की बरामदगी की गई।