फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दोपहर बाद धुंध और तेज हवा चलने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आ गई। सुबह से ही धुंध और ठंडी हवाएं चलने से श्रद्धालुओं को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 21,300 श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे। बीते शुक्रवार को 28,500 के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन के लिए पहुंचे थे। मौसम खराब होने का असर यात्रा व्यवस्थाओं पर भी पड़ा। दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रशासन और श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों से मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बाणगंगा से लेकर भवन मार्ग तक सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। सुरक्षाकर्मी मार्ग पर तैनात हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें