कटड़ा। नववर्ष को लेकर रेलवे की तरफ से नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन नई पहले दिन 27 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पानीपत कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 28 दिसंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस आरक्षित विशेष ट्रेन का संचालन जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और स्थानीय लोगों की छुट्टियों के दौरान यात्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए किया गया है।