कटड़ा। धर्मनगरी में ठंड में बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को मौसम लगातार साफ रहा। श्रद्धालु गर्म कपड़े पहन परिवार के साथ मां के जयकरें लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालु धर्मनगरी कटड़ा में प्रसाद के रूप में खरीददारी कर रहे हैं। इसके चलते बाज़ारों में श्रद्धालुओं की हल्की चहल पहल देखने को मिल रही है। वर्तमान में 12000 से 15000 के मध्य यात्रा का आंकड़ा बना हुआ है। बीते 15 दिसंबर को 13800 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी, वही 16 दिसंबर शाम 4 बजे तक करीब 11300 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।