कटड़ा। सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी कर बाइक पर घर लौट रहा था। शेरपुर गांव के पास रियासी मार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर एक स्कूटी से हो गई। हादसे में पुलिस कांस्टेबल एसओजी जवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उसकी पहचान शालू राम वाली निवासी गांव दसानू रियासी के रूप में हुई है। वहीं, स्कूटी चालक अमन (25) शेरपुर गांव का रहने वाला था। उसे भी गंभीर चोट आई है। अमन को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक जवान शालू राम को अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।