कटड़ा। जिला पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने वार्ड नंबर 3 दुर्गा भवन के पास एक व्यक्ति को बैग ले जाते हुए देखा। पुलिस को देखते ही आरोपी छिपने की कोशिश करने लगा। शक पर उसे रोका और तलाशी ली तो 11 क्वार्टर शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान अतुल खत्री निवासी वार्ड नंबर 12, अर्ली रोड, कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने कटड़ा स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।