कटड़ा। पुलिस ने बलिनी चेक पोस्ट पर स्कूटी सवार व्यक्ति से 32 बोतलें शराब बरामद कीं। आरोपी की पहचान रिंकू कुमार निवासी वार्ड नंबर 11, केशव नगर, मत्याल, कटड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कटडा में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह पूरा ऑपरेशन थाना प्रभारी रंजीत सिंह राव व एसडीपीओ भीष्म दुबे की कड़ी निगरानी में किया गया।