कटड़ा। जिला पुलिस ने पुलिस चौकी बाणगंगा के अधिकार क्षेत्र में बलिनी ब्रिज से बाणगंगा लिंक रोड पर दो लोगों को हेरोइन और नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान शौकत अली और मोहम्मद रफीक निवासी सिरला बाघा तहसील जिला रियासी के रूप में हुई। दोनों भाई एसएमवीडी ट्रैक पर एक दुकान चलाते हैं। तलाशी के दौरान शौकत अली के पास से लगभग 3.580 ग्राम हेरोइन और मोहम्मद रफीक के पास से 2.20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। साथ ही 300 एमजी प्रीगैबलिन कैप्सूल की का पत्ता बरामद किया गया।