फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोजाना 13 हजार से 17 हजार के बीच वैष्णो देवी पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मौजूदा समय में श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से परेशानी मुक्त बनी हुई है। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और केबल कार सेवा के साथ ही घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि सेवाएं सुचारू जारी रहीं। वर्तमान में आमतौर पर रोजाना 13000 से 17000 के बीच श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। परंतु सप्ताह के अंतिम दिनों यानी कि शुक्रवार व शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार शाम 4 बजे तक करीब 11000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें