कटड़ा। पुलिस ने बिना अनुमति ट्टटू का संचालन कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी बाणगंगा के अधिकार क्षेत्र में श्री माता वैष्णो देवी ट्रैक पर नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने स्नान घाट-1, बाण गंगा के पास एक व्यक्ति को रोका, जो टट्टू संचालक के रूप में काम कर रहा था। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान अश्वनी शर्मा निवासी दतोरा, रियासी के रूप में बताई। इस दौरान वह पंजीकृत सेवा कार्ड नहीं दिखा सका। उसने स्वीकार किया कि वह बिना अनुमति के काम कर रहा था।