कटड़ा। पुलिस ने 34 रोल गट्टू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार निवासी वार्ड नंबर 11 मतयाल कटड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में कटड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को गट्टू डोर की बिक्री की सूचना देने की अपील की।