कटड़ा। पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुलजार अहमद निवासी सुद महादेव चिनैनी के रूप में हुई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेएमआईसी कटड़ा ने कटड़ा में दर्ज तीन एफआईआर में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। आरोपी पर मंदिर के दानपात्र को तोड़ना और लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने चोरी की गई 3,390 की नकदी और अपराध में इस्तेमाल किया गया कटर भी बरामद किया है।