कटड़ा। धर्मनगरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा में टॉप आए छात्रों को सम्मानित किया गया। श्री माता वैष्णो देवी विस क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। स्कूल में आयोजित नशा मुक्ति के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। विधायक ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे समाज में नशे को पूरी तरह से समाप्त करने को लेकर प्रहरी की भूमिका निभाएं। इस मौके पर मेधावी छात्रों को विधायक ने माता की चुनरी पहनाने के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के मोहम्मद साहदक, साहिल कुमार, मनीष कुमार, 11वीं कक्षा की प्रियांशी शर्मा, नैया केसर, समर शर्मा, 12वीं कक्षा की सुषमा देवी, दीपांशी सिंह, सारिका शर्मा शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने हाल ही में घोषित राज्य शिक्षा बोर्ड के परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संवाद