कटड़ा। श्रीधर चौक में दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित भव्य आरती में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की। आरती के बाद दुर्गा समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया। पंडाल में महिषासुर मर्दिनी, महा सरस्वती, मां काली, भगवान गणेश, भगवान शिव के साथ ही मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों की झांकियां स्थापित की गई हैं। इनके दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हो रहे हैं।