डोडा। भद्रवाह में भाला के पास सोमवार को एक इग्निस कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान रिया देवी (17) पुत्री सुलिंदर कुमार, रजनी देवी (40) पत्नी सुलिंदर कुमार, सुलिंदर कुमार (43) पुत्र बोध राज सभी निवासी गुटासा तहसील भद्रवाह के रूप में हुई है। इसके अलावा रोहित कुमार (19) पुत्र बाबू कुमार निवासी दरूडू, रोमेश कुमार (50) पुत्र राजा राम निवासी दरंगा भद्रवाह तथा सोनू शर्मा (30) पुत्र बाबू राम निवासी पहलवान हट्टी बाड़ी ब्राह्मणा भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज डोडा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।