फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: परियोत से पुल डोडा तक 9 किलोमीटर सड़क की ब्लैकटॉपिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। डोडा पश्चिम के विधायक शक्ति राज परिहार ने सोमवार को परियोत से पुल डोडा तक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब नौ किलोमीटर लंबे हिस्से पर ब्लैकटॉपिंग कार्य का उद्घाटन किया। इस सड़क परियोजना को करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। सड़क के नवीनीकरण से परियोत, पुल डोडा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों के बीच ब्लैकटॉपिंग कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं खेलानी टनल से गुज़रने के बाद ये पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों को पुल डोडा तक कम समय में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इसकी खस्ता हालत यात्रियों और आसपास रहने वाले लोगो के लिये परेशानी बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें