फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तुलसी विवाह श्रद्धा से मनाया, महिलाओं ने रखा व्रत, घरों और मंदिरों में हुई विशेष पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दो दिन होने के चलते शनिवार को भी शहर में तुलसी विवाह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया। तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाई गई, रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गईं और दीपक जलाकर विशेष पूजा की। सुबह से ही घरों में तुलसी विवाह को लेकर रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने माता तुलसी का शृंगार कर फल, फूल, मिठाइयां और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। वहीं, शहर के विभिन्न मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन लोगों के घरों में तुलसी का पौधा नहीं था, उन्होंने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए, जिसमें महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से पर्व मनाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी विवाह के दिन 365 दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। इन्हें साल के 365 दिनों का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें