उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में योग करते प्रशिक्षक। आयोजक।
उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी और शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के प्रभारी निदेशक शिव कुमार शर्मा की देखरेख में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग कोर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और ट्रेंड योग इंस्ट्रक्टर की देखरेख में कई तरह के योगासन और सांस लेने की एक्सरसाइज कीं। कार्यक्रम शारीरिक फिटनेस, मानसिक सेहत और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में योग के महत्व को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें शामिल लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने के लिए योग को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद