उधमपुर। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्कर शाहबाज गुलजार खान निवासी देवीपोरा, तहसील मट्टन, जिला अनंतनाग की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्ति में एक टैक्सी कार शामिल है। इसे अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से प्राप्त धन से खरीदा गया है। यह कुर्की चनैनी पुलिस स्टेशन की एफआईआर के संबंध में की गई है। जांच के दौरान यह साबित हुआ कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से कमाए गए पैसों से वाहन खरीदा था।