उधमपुर। लोक विकास दल ने क्षेत्र में बढ़ रही गो तस्करी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दल ने उपराज्यपाल के नाम से अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। दल ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की है। इनमें विशेष एंटी-तस्करी टास्क फोर्स का गठन, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नाकों की संख्या बढ़ाना और आधुनिक स्कैनर व निगरानी प्रणाली को मजबूत करना प्रमुख है। इसके अलावा, संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मानिटरिंग लागू करने की भी मांग की गई है। साथ ही कहा कि तस्करी में शामिल वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर जब्त किया जाए।