फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रनसु में व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु में व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष चुने जाने की मांग को लेकर दुकानदारों के एक शिष्टमंडल ने नायब तहसीलदार रणजीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने कहा कि वे व्यापार मंडल के लिए नया अध्यक्ष चाहते हैं जो दुकानदारों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करे। इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेश शर्मा, अरुण शर्मा, अजित शर्मा, लव कोहली और रवि कोहली सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे। गौर है कि रनसु में पहली बार सुरिष्ठा शर्मा को व्यापार मंडल की महिला प्रधान नियुक्त किया गया था। उन्हें पद संभाले अभी करीब छह महीने ही हुए हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष के चयन की मांग को लेकर दुकानदारों की ओर से ज्ञापन सौंपना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें