फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 35 लाख रुपये की लागत से बनेगी लेतर से लैड तक सड़क मार्ग

Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। भांबला पंचायत के लेतर से लैड तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 35 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक कुलदीप राज दुबे का स्थानीय लोगों ने हार पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने बताया कि इस परियोजना पर 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के रियासी डिवीजन की ओर से करवाया जाएगा। सड़क बनने से करीब 70 घरों को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच द्वारका नाथ ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर तीन में लिंक रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों की यह समस्या दूर होगी और गांव के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें