पौनी। रियासी पुलिस ने रनसु क्षेत्र में एक व्यक्ति को 400 प्रीगैब्लिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार 11 अक्तूबर को थाना रनसु की पुलिस टीम कोटला मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजिंदर कुमार निवासी थेरू कोटला, रनसु जिला रियासी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्रीगैबलिन के 40 स्ट्रिप बरामद हुए। प्रत्येक स्ट्रिप में 10 कैप्सूल थे और प्रत्येक कैप्सूल 300 मिलीग्राम का था। इस तरह कुल 400 कैप्सूल बरामद किए गए। कैप्सूल रखने के संबंध में व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।