पौनी। बुधवार को बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में शामिल करीब 2043 श्रद्धालु शिवखोड़ी की ओर रवाना हुए। शिवखोड़ी में भोले बाबा के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचायत कोठियां स्थित शिव शक्ति आश्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग से लंगर सेवा शुरू की। यात्रा को देखते हुए मार्ग में जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।