पौनी। ब्लॉक के धनवा क्षेत्र में स्थित संत आश्रम हरि पर्वत कलुरा देवस्थान पर महाराज सुमन पूरी के सानिध्य में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ, श्रीमद् भागवत सप्ताह समारोह एवं ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने पैदल पांच किलोमीटर तक यात्रा कर पास की नदियों नालों से कलशों में जल भर कर हवन कुंडो में स्थापित किया। सुमन पुरी महाराज ने बताया कि लोगों के सहयोग से लगातार 19वें विष्णु महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से प्रारंभ हो चुकी है। इसमें वृंदावन से आए हुए श्री शिवानंद शास्त्री की तरफ से कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान 9 दिन तक प्रभु लीला का वर्णन झांकियों के माध्यम से किया जाएगा।