पौनी। रियासी मार्ग के ठंडा पानी क्षेत्र में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए सभी चार लोगों को पीएचसी पौनी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कविश शर्मा, तनिष, साहिल कुमार व मानव शर्मा निवासी सांबा के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।