फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सत्यनारायण व्रत कथा के बाद वितरित किया गया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में सोमवार को एकादशी व्रत की कथा आचार्य मृदुल शास्त्री ने विधिपूर्वक सुनाई। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण व्रत कथा करने से क्या फल प्राप्त होता है और किस विधि के अनुसार यह व्रत कथा करनी चाहिए । उन्होंने यह भी बताया कि घर में सत्यनारायण कथा का पाठ करने से घर व मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। माना जाता है कि इस का व्रत करने से भगवान विष्णु हमारे सारे कष्टों को हर लेते हैं। इसलिए घर की शांति और सुख समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की पूजा विशेष लाभकारी होती है। यह पूजा विवाह के लिए और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए भी लाभकारी है। विवाह के पहले और बाद में सत्यनारायण की पूजा करना बहुत शुभ होता है। लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी सत्यनारायण जी की कथा और पूजा करना विशेष लाभकारी होता है। इसके बाद महाराज ने लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया। बता दें, यज्ञशाला में पिछले कई दिनों से जारी ग्यारह दिवसीय अति श्री महा विष्णु यज्ञ का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें