पौनी। रनसु संगड़ निवासी सूरम सिंह (75 ) की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार देर शाम को पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सूरम सिंह अपनी पत्नी के साथ रनसु ससुराल में शादी समारोह के लिए खाना बनाने जा रहे थे। तोते बाग पहाड़ी में पहुंचे तो उनका पांव फिसलने के कारण वह खाई में जा गिरे। पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद आसपास के बकरवाल समुदाय के लोगों के सहयोग से घायल को स्वास्थ्य केंद्र रनसु पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।