वीर स्तंभ पर सफाई अभियान के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट।
- फोटो : poni news
पौनी। वंदे मातरम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट ने यज्ञशाला और बलिदान स्तंभ पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकता, ईमानदारी व देशभक्ति के मूल्य को बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली। प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेट के ईमानदार प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम एनसीसी कैडेट के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी अमित गुप्ता की देख-रेख में किया गया।