पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन आने के दो माह बाद भी सुविधा शुरू नहीं की गई। सोमवार को कांग्रेस नेता करण दीप सिंह ने एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार साहिल रंधावा को सौंपा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए दी गई मशीन नहीं चलना कई सवाल खड़े करता है। तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा है अगर तीन दिनों तक अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू नहीं हुई तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर संजय सग्याल, जमील, आर्यन, रोहित शर्मा, महेश्वर सिंह, पूर्व सरपंच शाम लाल व अन्य लोग मौजूद रहे।