पौनी। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत जारी कार्यक्रमों के तहत पुलिस ने रनसू में लोगों को तीन नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। इस संदर्भ में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रनसू, स्थानीय प्राइवेट भवानी स्कूल व बस अड्डे पर कार्यक्रम हुआ। लोगों के साथ ही रनसू शिवखोड़ी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया गया। सभी लोगों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी दी गई। सभी को कानूनों की मान्यता बनाए रखने व इन का पालन करने को कहा गया।